भारत के ओलंपियन एथलीट जिनसन जॉनसन द्वारा संन्यास की घोषणा

0

ओलंपियन एथलीट जिनसन जॉनसन

Q. 7 जनवरी, 2026 को भारत के ओलंपियन एथलीट जिनसन जॉनसन ने प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से संन्यास की घोषणा की। उनके संबंध में विकल्प में निम्नलिखित में से कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जिनसन जॉनसन ने 2016 रियो ओलंपिक्स में पुरुषों की 800 मीटर में क्वालीफाई किया था, लेकिन सेमी-फाइनल में जगह नहीं बना पाए थे।
(b) वह 1980 में श्रीराम सिंह के बाद ओलंपिक में 800 मीटर के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने थे।
(c) जिनसन जॉनसन ने 2018 एशियाई खेलों में 1500 मीटर में रजत और 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे।
(d) उन्होंने 2019 के ISTAF बर्लिन मीट में 1500 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड 3:35.24 मिनट में स्थापित किया था।
उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 जनवरी, 2026 को भारत के ओलंपियन एथलीट जिनसन जॉनसन ने प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से संन्यास की घोषणा की।
  • जिनसन ने रियो 2016 ओलंपिक्स में पुरुषों की 800 मीटर में क्वालीफाई किया, लेकिन अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहे और सेमी-फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।
  • वह वर्ष 1980 में श्रीराम सिंह के बाद ओलंपिक में 800 मीटर के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने थे।
  • उन्होंने वर्ष 2018 में एशियाई खेलों में 800 मीटर में रजत और 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीते।
  • इसके बाद, वर्ष 2023 में एशियाई खेलों में उन्होंने 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता।
  • जिनसन ने वर्ष 2015 और 2017 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमशः रजत और कांस्य पदक भी जीते थे।
  • उन्होंने 1500 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था।
  • इस रिकॉर्ड को उन्होंने वर्ष 2019 के ISTAF बर्लिन मीट में 3:35.24 मिनट के समय में बनाया था।
  • इससे पहले वे 800 मीटर में भी राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी थे।
  • बाद में वर्ष 2025 में मोहम्मद अफसाल ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

We use cookies to improve your experience. Check Out
Ok, Go it!