‘ई-स्वास्थ्य संवाद’ पहल का मुख्य उद्देश्य Rajasthan current affairs December 2025

0


1.  ‘ई-स्वास्थ्य संवाद’ पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है -
(अ) निजी अस्पतालों का पंजीकरण
(ब) स्वास्थ्य सेवाओं में शासन व पारदर्शिता सुदृढ़ करना
(स) केवल टेलीमेडिसिन
(द) दवा वितरण
उत्तर : स्वास्थ्य सेवाओं में शासन व पारदर्शिता सुदृढ़ करना
व्याख्या : राज्य की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में शासन, पारदर्शिता तथा समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने ‘ई-स्वास्थ्य संवाद’ नामक एक डिजिटल स्वास्थ्य संचार पहल शुरू की है।
 

2. राजस्थान रिफाइनरी परियोजना में HPCL की हिस्सेदारी कितनी है?
(अ) 51%
(ब) 60%
(स) 74%
(द) 80%
उत्तर : 74%
व्याख्या : रिफाइनरी परियोजना के लिए राज्य सरकार और एचपीसीएल के बीच 18 अप्रैल, 2017 को एमओयू हुआ था। रिफाइनरी की अनुमानित प्रारम्भिक लागत 43 हजार 129 करोड़ रुपए थी और कार्य 31 अक्टूबर, 2022 तक पूरा किया जाना था। अब राजस्थान रिफाइनरी की संशोधित लागत बढ़कर 79 हजार 459 करोड़ रुपए हो गई है, जिसमें ऋण-इक्विटी अनुपात पूर्व की भांति ही 2ः1 होगा। हिस्सेदारी - HPCL (74) : राज्य सरकार (26)
 

3.  नेपियर घास पर आधारित प्रदेश का पहला बायो-सीएनजी प्लांट किस जिले में लगाया जा रहा है -
(अ) जालोर
(ब) जैसलमेर
(स) बाड़मेर
(द) नागौर
उत्तर : बाड़मेर
व्याख्या : बायो सीएनजी गैस उत्पादन के लिए नेपियर घास पर आधारित प्रदेश का पहला बायो सीएनजी प्लांट बाड़मेर जिले में लगाया जा रहा है।
 

4 ग्रीन क्रेडिट वाउचर इनिशिएटिव-2025 का उद्देश्य क्या है?
(अ) केवल कर वसूली
(ब) पर्यावरणीय निवेश को प्रोत्साहन
(स) औद्योगिक सब्सिडी
(द) कृषि ऋण
उत्तर : पर्यावरणीय निवेश को प्रोत्साहन
व्याख्या : स्थानीय निकायों तथा निवेशकों को हरित एवं टिकाऊ विकास से संबंधित परियोजनाओं एवं गतिविधियों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन उपलब्ध कराने हेतु ग्रीन क्रेडिट वाउचर इनिशिएटिव-2025 योजना को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के माध्यम से पर्यावरणीय लक्ष्यों को आर्थिक प्रोत्साहनों से जोड़कर ग्रीन एवं सर्कुलर इकोनॉमी के विकास को बढ़ावा दिया जा सकेगा। योजना का प्रमुख उद्देश्य वाउचर के रूप में ट्रेडेबल एवं रीडीमेबल ग्रीन क्रेडिट प्रदान कर पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करना है।​
 

5 राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी-2026 का प्रमुख उद्देश्य क्या है -
(अ) केवल स्टार्टअप्स को बढ़ावा
(ब) उत्तरदायी व नैतिक AI उपयोग से सुशासन
(स) केवल शिक्षा सुधार
(द) केवल डेटा संग्रह
उत्तर : उत्तरदायी व नैतिक AI उपयोग से सुशासन
व्याख्या : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के उत्तरदायी, नैतिक एवं सुरक्षित उपयोग से सार्वजनिक सेवा वितरण को अधिक त्वरित, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाना, प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि करना तथा नवाचार-आधारित आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना।
 

 6 राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति-2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(अ) वाहनों की बिक्री बढ़ाना
(ब) प्रदूषणकारी व अनुपयोगी वाहनों का वैज्ञानिक निपटान
(स) ईंधन कर बढ़ाना
(द) परिवहन शुल्क समाप्त करना
उत्तर : प्रदूषणकारी व अनुपयोगी वाहनों का वैज्ञानिक निपटान
व्याख्या : बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा की अनुपालना में अनुमोदित राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति-2025 प्रदेश में सड़क पर चलने में अयोग्य एवं प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध रूप से हटाकर उनके वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निपटान करने के उद्देश्य से लाई जा रही है। अधिकृत स्क्रैप सेंटर से वाहन स्वामी को सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (COD) और सर्टिफिकेट ऑफ व्हीकल स्क्रैपिंग (CVS) जारी किए जाएंगे।
 

7. जन आधार कार्ड को किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है?
(अ) UMANG
(ब) राजस्थान SSO
(स) DigiLocker
(द) MyGov
उत्तर : DigiLocker
व्याख्या : ई-गवर्नेस प्रणाली के माध्यम से आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के उ‌द्देश्य से जन आधारकार्ड अब भारत सरकार के डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिया गया है।


8. सांभर महोत्सव 2025 का आयोजन किस स्थान पर हुआ -
(अ) गुढ़ा
(ब) झपोक
(स) नावां
(द) डीडवाना
उत्तर : झपोक
व्याख्या : उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में तथा पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर, आशीष कुमार, सांभर एसडीएम, ऋषि राज कपिल, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जयपुर जिला प्रशासन तथा सांभर नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार (27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक) को पांच दिवसीय सांभर महोत्सव का झपोक में भव्य शुभारम्भ किया गया। ​


9. पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2026 का उद्घाटन कहाँ किया गया -
(अ) बीकानेर
(ब) जोधपुर
(स) पाली
(द) बाड़मेर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।​


10. ‘अटल काव्य स्मारक’ का निर्माण कहाँ किया जाएगा?
(अ) सेंट्रल पार्क
(ब) सिटी पार्क (मानसरोवर)
(स) जवाहर सर्किल
(द) विद्याधर नगर

उत्तर : सिटी पार्क (मानसरोवर)
व्याख्या : सिटी पार्क (मानसरोवर) में ‘अटल काव्य स्मारक’ का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) के अवसर पर जयपुर में ‘अटल काव्य स्मारक’ एवं ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ के निर्माण की घोषणा की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

We use cookies to improve your experience. Check Out
Ok, Go it!