धनबाद में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और वर्चुअल रियलिटी माइन सिम्युलेटर का उद्घाटन
0
प्रश्न – 23 दिसंबर, 2025 को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (National Critical Minerals Mission) के अंतर्गत स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) तथा वर्चुअल रियलिटी माइन सिम्युलेटर (VRMS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उद्घाटित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण, निष्कर्षण, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण एवं वेस्ट-टू-वेल्थ जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।
(b) यह सेंटर उद्योग जगत तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज और सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी जैसे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी करेगा।
(c) वर्चुअल रियलिटी माइन सिम्युलेटर (VRMS) भारत का पहला VR-आधारित लौह-अयस्क (Iron Ore) खनन सिम्युलेटर है।
(d) VRMS 360-डिग्री इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी थिएटर से युक्त है और वास्तविक खदान डेटा पर आधारित 20 से अधिक प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान करता है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
23 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, झारखंड में राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (National Critical Minerals Mission) के अंतर्गत स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही उन्होंने वर्चुअल रियलिटी माइन सिम्युलेटर (वीआरएमएस) का भी लोकार्पण किया।
उद्घाटित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में अनुसंधान एवं उद्योग-स्तरीय समाधानों के लिए एक राष्ट्रीय एंकर के रूप में कार्य करेगा।
यह केंद्र अन्वेषण, निष्कर्षण, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग तथा वेस्ट-टू-वेल्थ जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा।
यह सेंटर उद्योग जगत और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों जैसे यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज और सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी करेगा तथा आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी बीएचयू और सीपीआई (यूके) से अवसंरचनात्मक सहयोग प्राप्त करेगा।
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा कोल इंडिया लिमिटेड तथा उसकी सहायक कंपनियों नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सहयोग से विकसित वीआरएमएस, भारत का पहला VR-आधारित कोयला खनन सिम्युलेटर है।
यह अत्याधुनिक सुविधा 360-डिग्री इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी थिएटर से सुसज्जित है और वास्तविक खदान डेटा पर आधारित 20 से अधिक प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान करती है।
यह सिम्युलेटर भारी मशीनरी संचालन एवं महत्वपूर्ण सुरक्षा SOPs पर प्रशिक्षण, परिदृश्य-आधारित मूल्यांकन तथा प्रमाणन उपलब्ध कराएगा।
