
Suresh
Q. 6 जनवरी, 2026 को पुणे में निधन हुए भारत के अनुभवी खेल प्रशासक सुरेश कलमाडी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) वे 1996 से 2012 तक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष रहे और 2016 में आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
(b) उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित अफ्रीकी–एशियाई खेलों के आयोजन में IOA अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
(c) वे 1987 से 2006 तक भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष रहे तथा विश्व एथलेटिक्स परिषद के सदस्य भी रहे।
(d) न्होंने वर्ष 1995 से 1996 तक खेल मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 जनवरी, 2026 को को भारत के अनुभवी खेल प्रशासक और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी का पुणे में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- कलमाडी ने वर्ष 1996 से 2012 तक भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और वर्ष 2016 में आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
- आईओए के अध्यक्ष के रूप में, कलमाडी ने आंध्र प्रदेश में अफ्रीकी-एशियाई खेलों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- वे पूर्व केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ, वे वर्ष 2010 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष भी थे।
- कलमाडी वर्ष 1987 से 2006 तक भारतीय एथलेटिक्स निकाय के अध्यक्ष रहे और उन्होंने विश्व एथलेटिक्स की सदस्य परिषद के रूप में भी कार्य किया।
- वे वर्ष 2000 से शुरू होकर लगभग एक दशक तक एशियाई एथलेटिक्स निकाय के प्रमुख भी रहे।
- कलमाडी ने वर्ष 1964 से 1974 तक भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में पायलट के रूप में सेवा की थी, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन और राजनीति में प्रवेश किया।
- उन्होंने वर्ष 1977 में पुणे स्थित भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
- वर्ष 1982 में राज्यसभा के सदस्य बने और उच्च सदन में तीन और कार्यकाल तक सेवा की।
- वे वर्ष 1996 में लोकसभा के लिए चुने गए और पुणे निर्वाचन क्षेत्र से कई बार सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया।
- उन्होंने वर्ष 1995 से 1996 के दौरान रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।