प्रश्न – 8 जनवरी, 2026 को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार का शुभंकर (प्रतीक चिन्ह) जारी किया. इसका क्या नाम है?
UIDAI ने आधार शुभंकर 'उदय' लॉन्च किया
(a) उदय (b) अजय
(c) विजय (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 जनवरी, 2026 को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार का शुभंकर (प्रतीक चिन्ह) जारी किया.
- इस शुभंकर का नाम उदय (Udai) है
- यह शुभंकर आधार से संबंधित जानकारी अधिक सहज और सुलभ बनाने में सहायक होगा।
- यह अपडेट, प्रमाणीकरण, ऑफ़लाइन सत्यापन, जानकारी साझा करने, नई तकनीक अपनाने, दायित्वपूर्ण उपयोग आदि आधार सेवाओं के संचार को सरल बनाएगा।
- इस उद्देश्य के लिए, यूआईडीएआई ने माईगॉव प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय डिज़ाइन और नामकरण प्रतियोगिता का खुला और समावेशी मार्ग चुना, जिसमें लोगों ने काफी रुचि दिखाई।
- शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल प्रथम विजेता रहे, जबकि महाराष्ट्र के पुणे के इदरीस दवाईवाला को द्वितीय पुरस्कार और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी कृष्णा शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला।