
इरेना की 16वीं बैठक-2026
प्रश्न – जनवरी, 2026 में अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी-इरेना की 16वीं बैठक-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) दुबई (b) अबू धाबी
(c) बंगलुरु (d) नई दिल्ली
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जनवरी, 2026 में अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी-इरेना की 16वीं बैठक-2026 अबू धाबी में आयोजित किया गया।
- इस आयोजन में विश्वभर के डेढ़ हजार से अधिक मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी और हितधारक शामिल हुए।
- यह बैठक वैश्विक ऊर्जा नीति में अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
- इस दौरान, सदस्यों ने एजेंसी के वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम तथा बजट को अपनाया।
- एजेंसी में अब 171 सदस्य हैं, जिन्होंने इसकी मध्यम अवधि की रणनीति के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
- नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया
- इस अवसर पर उन्होंने कृषि तथा खाद्य प्रणालियों में नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करने में भारत के प्रयासों का उल्लेख किया।