प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
दूसरा वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन
1. 24 -25 जनवरी- 2026 के मध्य नई दिल्ली के भारत मंडपम में दूसरा वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
2. इसका मुख्य विषय है -“सामूहिक ज्ञान, एकजुट आवाज और आपसी सह-अस्तित्व”।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24-25 जनवरी, 2026 के मध्य नई दिल्ली के भारत मंडपम में दूसरा वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा
- इसे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ (आईबीसी), भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाएगा
- इसका मुख्य विषय है -“सामूहिक ज्ञान, एकजुट आवाज और आपसी सह-अस्तित्व”।
- इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से लगभग 200 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
- उनमें सुप्रीम पैट्रिआर्क, राष्ट्रीय बौद्ध संघों के प्रमुख, जाने-माने भिक्षु, विद्वान और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे, और कुल मिलाकर 800 से ज़्यादा प्रतिभागी होंगे।
- उल्लेखनीय है की पहला वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 20-21 अप्रैल 2023 के मध्य नई दिल्ली में हुआ था
- अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ (आईबीसी) के बारे में –
- यह ग्लोबल बौद्ध अम्ब्रेला संगठन है जिसका मुख्यालय भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में है।
- 2011 में सर्वोच्च बौद्ध धार्मिक पदानुक्रम के संरक्षण में स्थापित, आईबीसी के 300 से ज़्यादा मठवासी और आम संगठनों की ग्लोबल सदस्यता है।
- यह दुनिया भर में परंपराओं, लिंगों और उभरते बौद्ध समुदायों में पारदर्शिता, समावेशिता और संतुलित प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देता है।
- आईबीसी के आदर्श वाक्य – “सामूहिक ज्ञान, एकजुट आवाज” है