एसीसी अंडर-19 एशिया कप, 2025

0


 प्रश्न – 21 दिसंबर‚ 2025 को संपन्न एसीसी अंडर-19 एशिया कप, 2025 के बारे में निम्न में से कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 12 – 21 दिसंबर‚ 2025 के मध्य एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2025, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुआ।
(b) फाइनल मुकाबले में फाइनल मुकाबले मेंभारत को 191 रनों से हराकर दूसरी बार पुरुष अंडर-19 एशिया कप जीत लिया।
(c) टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (471 रन) पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने बनाए।
(d) पाकिस्तान के अब्दुल सुभान ने सर्वाधिक विकेट (13 विकेट) हासिल किए।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

12 – 21 दिसंबर‚ 2025 के मध्य एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2025, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुआ।
प्रतिभागी टीमें (8)- भारत‚ पाकिस्तान‚ बांग्लादेश‚ श्रीलंका‚ अफगानिस्तान‚ मलेशिया‚ नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात।
फाइनल मुकाबला आईसीसी अकादमी ग्राउंड, दुबई में हुआ।
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर दूसरी बार पुरुष अंडर-19 एशिया कप जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए।
इसके जबाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी।
फाइनल में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 172 रन बनाए।
फाइनल में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ चुना गया।
पाकिस्तान के समीर मिन्हास ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (471 रन) पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने बनाए।
भारत के दीपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक विकेट (14 विकेट) हासिल किए।
भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान टीम के कप्तान फरहान यूसुफ थे।
फाइनल में पाकिस्तान ने भारत पर 191 रन से जीत दर्ज कर सबसे बड़ी मैच जीत का रिकॉर्ड बनाया।
भारत के अभिज्ञान कुंडू की 209* रन की पारी और पाकिस्तान के समीर मिन्हास की 177 रन की पारी टूर्नामेंट के उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर में शामिल हैं।
दीपेश देवेन्द्रन ने भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लिए, जो टूर्नामेंट के प्रमुख गेंदबाजी रिकॉर्ड में शामिल है।
भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के (20 छक्के) लगाए।
एसीसी अंडर-19 एशिया कप, 2025 में सबसे अधिक स्कोर (433/6) भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

We use cookies to improve your experience. Check Out
Ok, Go it!