नीति आयोग ने निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2024 जारी किया

0

(ईपीआई) 2024

 प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

1. 14 जनवरी,2026 को नीति आयोग ने चौथा निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 जारी किया है।
2. इसमें अग्रणी प्रदर्शनकर्ता बड़े राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा/से कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 जनवरी, 2026 को नीति आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्यात तैयारियों के व्यापक मूल्यांकन संबंधी चौथा निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index )-2024 जारी किया है।
  • यह सूचकांक उप-राष्ट्रीय स्तर की आर्थिक संरचना विविधता दर्शाता है जिसकी भारत की वैश्विक व्यापार आकांक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • यह सूचकांक उप-राष्ट्रीय निर्यात परितंत्र की मजबूती, अनुकूलता और समावेशिता मूल्यांकन के लिए साक्ष्य-आधारित ढांचा प्रदान करता है।
  • यह सूचकांक राज्य और जिला स्तर पर निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए प्रमुख संरचनात्मक चुनौतियों, विकास कारकों और नीतिगत अवसरों को चिन्हित करता है।
  • निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 चार स्तंभों पर संरचित है, जिन्हें फिर 13 उप-स्तंभों और 70 संकेतकों में विभाजित किया गया है।
  • इससे निर्यात तैयारियों का विस्तृत और नीति-प्रासंगिक मूल्यांकन हो पाता है।
  • 1.निर्यात ढ़ांचा-
  • व्यापार एवं प्रचालन अवसंरचना
  • संपर्क साधन और उपयोगिताएं
  • औद्योगिक अवसंरचना
  • 2.व्यापार परितंत्र-
  • वित्तीय उपलब्धता
  • मानव पूंजी
  • एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र
  • 3.नीति एवं शासन-
  • राज्य निर्यात नीति
  • संस्थागत क्षमता
  • व्यापार सुविधा
  • 4.निर्यात प्रदर्शन
  • निर्यात परिणाम
  • निर्यात विविधीकरण
  • वैश्विक तौर पर जुड़ाव
  • इसमें व्यापक आर्थिक स्थिरता, लागत प्रतिस्पर्धात्मकता, मानव संसाधन, वित्तीय पहुंच और एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र जैसे नए आयाम शामिल कर विश्लेषणात्मकता को और गहन बनाया गया है।
  • साथ ही इसमें सटीकता और नीतिगत प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए मौजूदा संकेतकों को परिष्कृत किया गया है।
  • तुलनात्मक मूल्यांकन और सहभागी ज्ञान के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़े राज्यों और छोटे राज्यों, पूर्वोतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वर्गीकृत किया गया है।
  • प्रत्येक श्रेणी को अग्रणी, उन्हें चुनौती देने वाले और आकांक्षी राज्यों में वर्गीकृत किया गया है।
  • अग्रणी- अपेक्षाकृत उच्च निर्यात तत्परता प्रदर्शित करने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
  • चुनौती देने वाले- मध्यम स्तर की तैयारी वाले और सुधार की संभावना वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
  • आकांक्षी- निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के प्रारंभिक चरण वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
  • ईपीआई 2024 के तहत समग्र मूल्यांकन के आधार पर, निम्नलिखित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी-अपनी श्रेणियों में अग्रणी प्रदर्शनकर्ता रहे हैं:
  • अग्रणी प्रदर्शनकर्ता – निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2024
  • ए. बड़े राज्य
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु
  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश
  • बी. छोटे राज्य, पूर्वोतर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर
  • नागालैंड
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
  • गोवा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

We use cookies to improve your experience. Check Out
Ok, Go it!