ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उद्यमिता अभियान का शुभारंभ

0

राष्ट्रीय उद्यमिता अभियान

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 12 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय उद्यमिता अभियान आंरभ किया गया ।
2. इसे नीति आयोग द्वारा आंरभ किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 जनवरी, 2026 को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उद्यमिता अभियान आंरभ किया गया
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 50 हजार सामुदायिक संसाधन प्रतिनिधियों (सीआरपी) को उद्यम प्रोत्साहन प्रशिक्षण देकर और उनका क्षमता वर्धन तथा दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 50 लाख स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • यह अभियान भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यम विकास, स्थानीय आर्थिक विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की उद्यमशीलता क्षमता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
  • यह लक्षित अभियान हजारों सामुदायिक संसाधन प्रतिनिधियां तैयार करने के साथ ही लाखों ग्रामीण उद्यमियों को प्रेरित करेगा, जिससे सुदृढ़, समावेशी और आत्मनिर्भर गैर-कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था निर्मित होगी और जमीनी स्तर के उद्यमों और उद्यम ऋणों के लिए औपचारिक वित्तीय संस्थानों से संपर्क के अवसर खुलेंगे।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य विविधतापूर्ण और संवहनीय आजीविका को बढ़ावा देकर ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाना है।
  • इसके लिए गैर-कृषि क्षेत्र के ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण उपाय है।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में-
  • भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) की फ्लैगशिप गरीबी-उन्मूलन योजना है, जिसका लक्ष्य ग्रामीण गरीब परिवारों को स्वरोज़गार और कौशल-आधारित वेतन रोजगार से टिकाऊ व विविध आजीविका दिलाना है
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (SGSY) की शुरुआत वर्ष 2010 हुई थी
  • वर्ष 2016 में इसका नाम दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY–NRLM) किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

We use cookies to improve your experience. Check Out
Ok, Go it!