वैश्विक अर्थव्यवस्था: विपरीत ताकतों के बीच स्थिर

0

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

 प्रश्न – जनवरी ,2026 में जारी विश्व आर्थिक दृष्टिकोण अद्यतन, जनवरी,2026 जारी किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसे विश्व बैंक समूह द्वारा प्रकाशित किया गया।
2. इसके अनुसार, वर्ष 2026 में भारत की विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी, 2026 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने ‘विश्व आर्थिक दृष्टिकोण अद्यतन, जनवरी, 2026’ (World Economic Outlook Update, January, 2026) प्रकाशित किया।
  • इसके अनुसार, वर्ष 2025में वैश्विक विकास दर 3.3 प्रतिशत आकलित की गई, जिसके वर्ष 2026 में 3.3 प्रतिशत तथा 2027 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • इस रिपोर्ट में वर्ष 2025 में भारत की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत आकलित की गई है।
  • जिसके वर्ष 2026 में 6.4 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2025 में 1.7 प्रतिशत आकलित की गई है
  • जिसके वर्ष 2026 में 1.8 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 1.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की विकास दर वर्ष 2025 में 2.1 प्रतिशत आकलित की गई है
  • जिसके वर्ष 2026 में 2.4 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 2.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • यूरो क्षेत्र की विकास दर वर्ष 2025 में 1.4 प्रतिशत आकलित की गई है
  • जिसके वर्ष 2026 में 1.3 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 1.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • उभरते बाजार तथा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (Emerging Market and Developing Economies) की विकास दर वर्ष 2025 में 4.4 प्रतिशत आकलित की गई है
  • जिसके वर्ष 2026 में 4.2 प्रतिशत तथा वर्ष 2027 में 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • चीन की विकास दर वर्ष 2026 में 4.5 प्रतिशत और 2027 में 4.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है
  • वर्ष 2026 और 2027 में रूस की विकास दर 0.8 तथा 1.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

We use cookies to improve your experience. Check Out
Ok, Go it!