
श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर
Q. 21 – 30 दिसंबर, 2025 तक श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर रही। इस दौरे के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस दौरे पर श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मध्य 5 टी-20 मैचों की शृंखला आयोजित हुई।
(ii) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला 5 – 0 से जीत लिया है।
(iii) इस श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गई।
(iv) श्रृंखला में सर्वाधिक 6 विकेट श्रीलंका की कविशा दिलहारी ने लिए।।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 – 30 दिसंबर, 2025 तक श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर रही।
- इस दौरे पर श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मध्य 5 टी-20 मैचों की शृंखला आयोजित हुई।
- पहले 2 मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए जबकि अंतिम 3 मैच तिरुवनंतपुरम के स्पोर्ट्स हब में खेले गए।
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मैचो की टी-20 श्रृंखला 5 – 0 से जीती।
- यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने घर में 5-0 से जीत दर्ज की है।
- वहीं, भारत ने महिला टी20 में तीसरी बार सीरीज 5-0 के अंतर से जीती।
- भारतीय टीम इससे पहले वेस्टइंडीज को वर्ष 2019 में और बांग्लादेश को वर्ष 2024 में इस अंतर से क्लीन स्वीप कर चुकी है।
- इस श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गई।
- श्रृंखला में सर्वाधिक रन (241 ) भारत की शेफाली वर्मा ने बनाए।
- भारत की दीप्ति शर्मा,वैष्णवी शर्मा और एन. श्री चरणी तथा श्रीलंका की कविशा दिलहारी ने 5 – 5 विकेट लिए।
- पहले टी-20 मैच में वैष्णवी शर्मा (भारत) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया।
- चौथे टी-20 मैच में स्मृति मंधाना (भारत) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 10,000वां रन बनाया।
- चौथे टी-20 मैच में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की 162 रन की साझेदारी महिला टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी।
- चौथे टी-20 मैच में भारत ने 2 विकेट पर 221 रन बनाए, जो महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का सर्वोच्च स्कोर था।
- पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जी कमलिनी (भारत) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया।
- दीप्ति शर्मा पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 152वाँ विकेट लेकर महिला टी- 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनी।
- दीप्ति ने निलाक्षिका सिल्वा को आउट किया जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका 152वां शिकार बनीं।
- दीप्ति ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट को पीछे छोड़ दिया है।
- हरमनप्रीत कौर ने महिला टी- 20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाली कप्तान का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए टी- 20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत (77 जीत) का कीर्तिमान अपने नाम किया।
- यह रिकॉर्ड उन्होंने तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ शानदार 8 विकेट से जीत के साथ बनाया।