प्रश्न – पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी के संबंध में निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए। विकल्पों में बताइए कि कौन-सा तथ्य सही नहीं है—
(a) उन्होंने वर्ष 1990 में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता।
(b) उन्हें वर्ष 2005 में ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(c) उन्होंने अपने कैरियर में कुल 16 बार राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीता।
(d) वर्ष 2025 में उन्हें भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 जनवरी 2026 को पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- कोठारी ने वर्ष1990 में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था और वर्ष 1997 में विश्व युगल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती थी।
- वर्ष 2005 में उन्हें जीवन भर की उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- उन्होंने अपने कैरियर में कुल 16 बार राज्य चैंपियन का खिताब भी जीता।
- वर्ष 2025 में मनोज कोठारी को भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वह लगभग डेढ़ दशक से भारत के क्यू स्पोर्ट्स के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत थे।
- मनोज कोठारी के बेटे सौरव कोठारी ने अप्रैल 2025 में पंकज आडवाणी को शिकस्त देकर आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स, च्तपदज2025 का खिताब जीता है।
