![]() |
| एशेज सीरीज 2025-26 |
Q. 21 नवंबर, 2025 – 8 जनवरी, 2026 के मध्य ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच संपन्न एशेज सीरीज‚ 2025-26 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीत ली।
(b) यह सीरीज इंग्लैंड में संपन्न हुई।
(c) ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
(d) इस सीरीज में सर्वाधिक रन (629) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बनाए।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
21 नवंबर, 2025 – 8 जनवरी, 2026 के मध्य ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज‚ 2025-26, ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
इस सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच खेले गए।
पांच मैचों की यह सीरीज 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा थी।
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती है।
सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में‚ दूसरा गाबा , ब्रिस्बेन में‚ तीसरा ओवल ,एडिलेड में‚ चौथा मेलबर्न में और पांचवां सिडनी में खेला गया।
इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से और दूसरा टेस्ट मैच 8 विकेट से, तीसरा टेस्ट 82 रनों से तथा पांचवां टेस्ट मैच 5 विकेट से जीता।
सीरीज चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की। ।
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स थे।
चोट के कारण पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ ने पहले,दूसरे,चौथे और पांचवें टेस्ट में कप्तानी की।
पैट कमिंस ने केवल तीसरे टेस्ट में कप्तानी की।
अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
साथ ही मिशेल स्टार्क को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया।
मिशेल स्टार्क को कॉम्पटन-मिलर पदक प्रदान किया गया।
इस सीरीज में सर्वाधिक रन (629) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बनाए।
इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट (31 विकेट) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने लिए।
इंग्लैंड की तरफ से सीरीज में सर्वाधिक विकेट(22) ब्रायडन कार्स ने लिए।
सर्वाधिक व्यक्तिगत रन (170 रन) ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने बनाए।
