
Australia Open Prize Money
Q. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 की घोषित पुरस्कार राशि से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 की कुल पुरस्कार राशि 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर है, जो अब तक की सबसे अधिक है।
(b) क्वालिफाइंग राउंड की पुरस्कार राशि में वर्ष 2026 में 16% की वृद्धि की गई है और 2023 से अब तक कुल वृद्धि 55% रही है।
(c) पुरुष और महिला एकल विजेताओं को 4.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे, जो 2025 के मुकाबले 19% अधिक है।
(d) पहले राउंड में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को 100,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर---
6 जनवरी, 2026 को ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने रिकॉर्ड 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर पुरस्कार राशि की घोषणा की।
यह राशि वर्ष 2025 के 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की तुलना में 16% अधिक है और अब तक के ऑस्ट्रेलियन ओपन इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है।
टूर्नामेंट आयोजक संस्था टेनिस ऑस्ट्रेलिया (Tennis Australia) के अनुसार, यह वृद्धि उभरते खिलाड़ियों से लेकर ग्रैंड स्लैम चैंपियनों तक, सभी के कैरियर को समर्थन देने और टेनिस को दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
क्वालिफाइंग राउंड की पुरस्कार राशि में 16% की वृद्धि की गई है।
वर्ष 2023 से अब तक क्वालिफाइंग पुरस्कार राशि में कुल 55% की वृद्धि हुई है।
मुख्य ड्रॉ के सभी एकल और युगल खिलाड़ियों को न्यूनतम 10 प्रतिशत की वृद्धि मिलेगी।
यात्रा सहायता (Travel Assistance) में 67% की वृद्धि की गई है।
खिलाड़ी कल्याण (Player Welfare) योजनाओं का विस्तार किया गया है।
पुरुष और महिला एकल के विजेताओं को 4.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे, जो पिछले साल के 2.35 मिलियन डॉलर से 19 प्रतिशत अधिक है।
उपविजेताओं को 2.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर और सेमीफाइनल खेलने वालों को 1.25 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे।
पहले राउंड में बाहर होने वाले प्लेयर्स को 150,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे।
ऑस्ट्रेलियन ओपन ने रिकॉर्ड 111.5 मिलियन डॉलर की पुरस्कार ...
0