
Ladakh Sports Council
Q. लद्दाख खेल नीति, 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह नीति वर्ष 2019 के बाद लद्दाख की पहली खेल नीति है।
(b) इस नीति के अंतर्गत लद्दाख खेल परिषद (Ladakh Sports Council) की स्थापना का प्रावधान किया गया है।
(c) उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राजपत्रित सरकारी नौकरियों में 3 % ऊर्ध्व आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
(d) इस नीति में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति, पुरस्कार एवं नकद प्रोत्साहन का प्रावधान है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 जनवरी, 2026 को लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लेह में आयोजित एक समारोह में लद्दाख खेल नीति 2025 का शुभारंभ किया।
- जम्मू-कश्मीर राज्य से वर्ष 2019 में केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अलग होने के बाद से यह लद्दाख की पहली खेल नीति है।
- यह नीति लद्दाख को एक प्रमुख खेल केंद्र में बदलने के लिए एक व्यापक 10-वर्षीय रोडमैप प्रदान करती है।
- इस नीति में दीर्घकालिक योजना, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के लिए सरकारी निकायों और खेल संघों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु लद्दाख खेल परिषद की स्थापना का प्रावधान है
- उत्कृष्ट खिलाड़ियों को एक व्यवहार्य करियर के रूप में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए गैर-राजपत्रित सरकारी नौकरियों में 4% का ऐतिहासिक क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।
- इस नीति में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति, पुरस्कार और नकद प्रोत्साहन का भी प्रावधान है।
- महिला एथलीटों और पैरा-एथलीटों के लिए समर्पित समर्थन, उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति तक समान पहुंच सुनिश्चित करने का प्रावधान है।
- इस नीति में मौजूदा स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत करना और खेल चोटों के प्रबंधन और पुनर्वास के लिए विशेषीकृत केंद्र विकसित करना शामिल है।