
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभंकर ‘खम्मा-घणी’
Q.1 पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 कहाँ आयोजित किया गया?
(अ) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर
(ब) जेईसीसी सभागार, जयपुर
(स) बिड़ला ऑडिटोरियम
(द) सवाई मानसिंह स्टेडियम
उत्तर : जेईसीसी सभागार, जयपुर
व्याख्या : 10 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के जेईसीसी सभागार में प्रदेश के पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 के ऐतिहासिक समारोह का उद्घाटन किया।
Q.2 नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना से किन जिलों को लाभ मिलेगा -
(अ) कोटा और बूंदी
(ब) झालावाड़ और बारां
(स) कोटा और झालावाड़
(द) बूंदी और बारां
उत्तर : कोटा और बूंदी
व्याख्या : हाल ही राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना एवं परवन-अकावद पेयजल परियोजना के कार्यादेश जारी किए गए हैं। नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना के माध्यम से कोटा एवं बूंदी जिले के 749 गांव एवं 6 कस्बों के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को हर घर जल उपलब्ध होगा। परवन-अकावद पेयजल परियोजना से झालावाड़-बारां-कोटा जिले के कुल 1 हजार 402 गांव व 276 ढाणियों को लाभ होगा।
Q. 3 मेहंदीपुर बालाजी के लिए हाल ही में (दिसंबर 2025 में) किस सुविधा की शुरुआत की गई है -
(अ) रोपवे सेवा
(ब) हेलिकॉप्टर सेवा
(स) इलेक्ट्रिक बस सेवा
(द) मोनो रेल
उत्तर : हेलिकॉप्टर सेवा
व्याख्या : हाल ही दौसा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हुई।
Q.4 हाल ही में (दिसंबर 2025 में) राज्य के नव नियुक्त सूचना आयुक्त कौन हैं?
(अ) मोहन लाल लाठर
(ब) सुनील शर्मा
(स) अशोक पर्नामी
(द) सतीश पूनिया
उत्तर : सुनील शर्मा
व्याख्या : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सुनील शर्मा को राज्य का सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। राज्य के सूचना आयुक्त की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 3 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो के लिए की है। मुख्य सूचना आयुक्त मोहन लाल लाठर हैं।
Q.5 ‘ऑनर रन’ मैराथन का आयोजन किसके सम्मान में किया गया -
(अ) स्वतंत्रता सेनानियों
(ब) शहीद पुलिसकर्मियों
(स) पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान
(द) खिलाड़ियों के सम्मान में
उत्तर : पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर थलसेना की दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान के सम्मान में आयोजित ‘ऑनर रन’ मैराथन को फ्लैग ऑफ किया।
Q.6 डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर किस विश्वविद्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया -
(अ) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
(ब) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
(स) महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर
(द) जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
उत्तर : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर
व्याख्या : 6 दिसंबर को भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। अंबेडकर विश्व के महान अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने “द प्रॉब्लम ऑफ रूपी” नामक किताब लिखी।
Q.7 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स पदक तालिका में राजस्थान की यूनिवर्सिटीज़ में सबसे अच्छा प्रदर्शन किसने किया?
(अ) राजस्थान यूनिवर्सिटी
(ब) मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी
(स) महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी
(द) कोटा यूनिवर्सिटी
उत्तर : महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी
व्याख्या : राजस्थान की यूनिवर्सिटीज़ ने कुल 22 पदक (5 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक) जीते। राजस्थान की कुल 19 यूनिवर्सिटीज़ ने भाग लिया, जिनमें से 11 ने पदक जीते। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी ने 4 पदकों के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
Q.8 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स पदक तालिका में प्रथम स्थान किस विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया -
(अ) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
(ब) दिल्ली यूनिवर्सिटी
(स) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
(द) पंजाब यूनिवर्सिटी
उत्तर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
व्याख्या : चंडीगढ़ यूनिवर्सटी ने 42 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य सहित 67 पदकों के साथ अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने 32 स्वर्ण, 25 रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ उपविजेता रही।
Q.9 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभंकर ‘खम्मा-घणी’ किससे प्रेरित है?
(अ) राज्य पक्षी एवं पारंपरिक अभिवादन
(ब) राज्य पशु ऊंट एवं पारंपरिक अभिवादन
(स) लोक नृत्य एवं पारंपरिक अभिवादन
(द) मरुस्थलीय खेल एवं पारंपरिक अभिवादन
उत्तर : राज्य पशु ऊंट एवं पारंपरिक अभिवादन
व्याख्या : 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
शुभारंभ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
शुभंकर: खम्मा-घणी
खम्मा: राज्य पशु ऊंट से प्रेरित धीरज, शक्ति और चपलता का प्रतीक।
घणी: राजस्थान का पारंपरिक अभिवादन।
आयोजन: राजस्थान के 7 संभागों पर।
स्थान: जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा।
आयोजन: युवा मामले और खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा आयोजित।
तिथि: 24 नवंबर - 5 दिसंबर 2025
प्रतिभागी: 200+ विश्वविद्यालय, 5000+ एथलीट।
खेल: 23 पदक खेल (जैसे तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, आदि) और प्रदर्शन खेल के रूप में खो-खो (पहली बार बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग, कयाकिंग, साइकिलिंग भी शामिल)।
Q.10 ‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार’ थीम पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया?
(अ) केंद्रीय श्रम मंत्री
(ब) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री
(स) केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
(द) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
उत्तर : केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
व्याख्या : केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार' थीम पर आधारित पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
Q.11 पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत राजस्थान के कौन-से शहर सिटी एक्सीलरेटर कार्यक्रम में शामिल हैं -
(अ) जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर
(ब) जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर
(स) अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा
(द) जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर
उत्तर : जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर
व्याख्या : केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अन्तर्गत देश के 100 शहरों का चयन किया गया है। प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर शहर इसमें शामिल किए गए हैं।
Q.12 एससीसीएल एवं राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के बीच एमओयू किस राज्य से संबंधित है -
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) ओडिशा
(स) तेलंगाना
(द) झारखंड
उत्तर : तेलंगाना
व्याख्या : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) एवं राज्य विद्युत उत्पादन निगम के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत तेलंगाना सरकार से संयुक्त उद्यम कम्पनी के शीघ्र गठन करने का आग्रह किया। समझौते के तहत तेलंगाना में पिट हैड पर 800 मेगावाट की कोयला आधारित तापीय विद्युत परियोजना तथा राजस्थान में 1500 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की जानी है।
Q.13 ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के लिए 100 दिनों के विशेष अभियान का शुभारंभ किसने किया -
(अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(ब) केंद्रीय गृह मंत्री
(स) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी
(द) नीति आयोग
उत्तर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी
व्याख्या : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से को बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता हेतु “100 दिनों के विशेष अभियान” का शुभारंभ किया।
Q.14 राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी–2025 को किस उद्देश्य से मंजूरी दी गई है -
(अ) छोटे व्यापारियों पर कर बढ़ाने हेतु
(ब) छोटे व्यापारियों को बड़े ट्रेड व ई-कॉमर्स के समान अवसर देने हेतु
(स) केवल विदेशी निवेश बढ़ाने हेतु
(द) सरकारी व्यापार को बढ़ावा देने हेतु
उत्तर : छोटे व्यापारियों को बड़े ट्रेड व ई-कॉमर्स के समान अवसर देने हेतु
व्याख्या : बड़े ट्रेड, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म व लॉजिस्टिक नेटवर्क जैसे समान अवसर छोटे व्यापारियों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई।
Q.15 राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश-2025 का प्रमुख उद्देश्य क्या है -
(अ) नए आपराधिक कानून जोड़ना
(ब) कारावास के प्रावधान बढ़ाना
(स) मामूली उल्लंघनों में कारावास हटाकर पेनल्टी लागू करना
(द) न्यायालयों की संख्या बढ़ाना
उत्तर : मामूली उल्लंघनों में कारावास हटाकर पेनल्टी लागू करना
व्याख्या : हाल ही राज्य मंत्रीमंडल ने विभिन्न अधिनियमों में मामूली उल्लंघन या तकनीकी गलती के लिए कारावास जैसे आपराधिक दण्ड हटा कर उनके स्थान पर पेनल्टी के प्रावधान करने का निर्णय किया है। इससे ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलने के साथ ही वादकरण में भी कमी आएगी। भारत सरकार के जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम-2023 की तर्ज पर राज्य में भी राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश- 2025 के प्रारूप को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान की गई। इस अध्यादेश के द्वारा 11 अधिनियमों में से आपराधिक प्रावधान हटाए जा रहे हैं।