जयपुर टाइगर फेस्टिवल का शुभारंभ किसने किया (Dec 2025)

0

जयपुर टाइगर फेस्टिवल

 Q.1 राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नवाचार दिवस–स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव’ कहाँ आयोजित किया गया -
(अ) बिड़ला ऑडिटोरियम
(ब) JECC
(स) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर
(द) राजस्थान विश्वविद्यालय
उत्तर : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर
व्याख्या : राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री​ भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में​ जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘नवाचार दिवस-स्टार्टअप्स काॅन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री​ भजनलाल शर्मा ने राजस्थान डिजिफेस्ट हैकाथॉन का भी शुभारंभ किया।

Q.2 हाल ही में (दिसंबर 2025 में) राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने महिला-संचालित उद्यमों में उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किस संस्था के साथ MoU किया है -
(अ) सेवा फाउंडेशन
(ब) मंजरी फाउंडेशन
(स) टाटा ट्रस्ट
(द) अजीम प्रेमजी फाउंडेशन
उत्तर : मंजरी फाउंडेशन
व्याख्या : हाल ही राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) और मंजरी फाउंडेशन के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। मंजरी फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत सहयोग मॉडल के अंतर्गत महिला-संचालित उद्यमों को संस्थागत विकास, नेतृत्व क्षमता, उत्पादन गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, बाज़ार संपर्क और अनुपालन जैसे अनेक आयामों में उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Q.3 जयपुर टाइगर फेस्टिवल का शुभारंभ किसने किया -
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) वन मंत्री
(स) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
(द) प्रधान सचिव वन
उत्तर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
व्याख्या : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर टाइगर फेस्टिवल का शुभारंभ किया।​ राजस्थान में कुल 160 बाघ हैं, जिनमें 144 जंगली और 16 कैप्टिविटी में हैं। रणथंभौर में सबसे ज़्यादा 71 बाघ हैं।​

Q.4 ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति का मुख्य उद्देश्य क्या है -
(अ) केवल सड़क चौड़ीकरण
(ब) निजी वाहनों को बढ़ावा
(स) सार्वजनिक परिवहन के आसपास सघन व मिश्रित विकास
(द) औद्योगिक क्षेत्र विस्तार
उत्तर : सार्वजनिक परिवहन के आसपास सघन व मिश्रित विकास
व्याख्या : राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, अव्यवस्थित भूमि उपयोग और आर्थिक हानि जैसी चुनौतियों को देखते हुए राज्य सरकार सभी नगरीय निकायों में ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) के रूप में एक नई और दूरदर्शी शहरी नियोजन नीति को लागू करेगी। TOD एक आधुनिक शहरी विकास मॉडल है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन स्टेशनों (मेट्रो, रेलवे स्टेशन) के आसपास कॉम्पैक्ट, मिश्रित-उपयोग एवं उच्च घनत्व वाले क्षेत्रों का विकास करना है। यह पैदल एवं गैर-मोटर चालित परिवहन (NMT) को प्रोत्साहित कर शहरों को अधिक सुगम, पर्यावरण-अनुकूल और रहने योग्य बनाता है।

Q.5 राजस्थान पुलिस अकादमी देश में किस उपलब्धि को प्राप्त करने वाली पहली अकादमी बनी है?
(अ) राष्ट्रीय स्तर की पहली पुलिस अकादमी
(ब) शीर्ष पाँच प्रशिक्षण संस्थानों में स्थान पाने वाली पहली राज्य अकादमी
(स) अंतरराष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण केंद्र
(द) डिजिटल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र
उत्तर : शीर्ष पाँच प्रशिक्षण संस्थानों में स्थान पाने वाली पहली राज्य अकादमी
व्याख्या : भारत सरकार के उपक्रम क्षमता विकास आयोग ने राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा प्रदान किया है। इस सम्मान के साथ ही राजस्थान पुलिस अकादमी पूरे देश के राज्यों के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में यह प्रतिष्ठित दर्जा प्राप्त करने वाली पहली अकादमी बन गई है, जिसने देश के शीर्ष पाँच सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थानों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।​

Q.6 दिसंबर 2025 में सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट का दर्जा मिलने के बाद राजस्थान में कुल कितनी रामसर साइट हो गई हैं?
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
उत्तर : 5
व्याख्या : हाल ही दिसंबर 2025 में भारत की दो आर्द्र भूमियों को नए रामसर स्थल के रूप में मान्यता मिली है। 1. कोपरा जलाशय, छत्तीसगढ़ (95 वीं) 2. सिलीसेढ़ झील, अलवर, राजस्थान (96 वीं)
सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट का दर्जा मिलने के बाद अब राजस्थान में कुल रामसर साइट 5 हो गई है।

Q.7 गागरोन दुर्ग चित्रकला महोत्सव में एक साथ चित्रकारी कर कितने से अधिक विद्यार्थियों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया?
(अ) 3000
(ब) 4000
(स) 5000
(द) 6000
उत्तर : 5000
व्याख्या : झालावाड़ जिले में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल गागरोन दुर्ग में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ चित्रकारी कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

Q.8 राजस्थान में कुल कितने प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं-
(अ) 62
(ब) 72
(स) 82
(द) 92
उत्तर : 82
व्याख्या : राज्य में 82 प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं और 57 खनिजों का दोहन किया जा रहा है। खनन क्षेत्र प्रदेश के जीडीपी में 4.4 प्रतिशत का योगदान देता है और राज्य सरकार ने इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए खनिज नीति-2024 और एम-सैंड नीति-2024 लागू की है।

Q. 9 नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी पॉलिसी ऑफ राजस्थान–2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है -
(अ) प्रवासी राजस्थानियों का पलायन रोकना
(ब) राज्य से सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक जुड़ाव मजबूत करना
(स) केवल निवेश बढ़ाना
(द) केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम
उत्तर : राज्य से सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक जुड़ाव मजबूत करना
व्याख्या : बदलते समय के अनुरूप प्रवासी राजस्थानियों के राज्य के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुमोदित नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी पॉलिसी ऑफ राजस्थान-2025 निवेश, व्यापार, ज्ञान के आदान-प्रदान, शोध और सामाजिक सरोकारों में एनआरआर के योगदान को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करेगी।

Q.10 राजस्थान पर्यटन नीति–2025 के अंतर्गत स्पेशल टूरिज्म जोन (STZ) किस मॉडल पर विकसित किए जाएंगे -
(अ) पीपीपी मॉडल
(ब) प्लग–एंड–प्ले मॉडल
(स) BOT मॉडल
(द) EPC मॉडल
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : प्लग–एंड–प्ले मॉडल
व्याख्या :
चुनिंदा जिलों में स्पेशल टूरिज्म जोन (एसटीजेड) प्लग–एंड–प्ले मॉडल पर स्थापित किए जाएंगे, जहाँ आधारभूत संरचना सरकार और आतिथ्य सेवाएँ निजी क्षेत्र विकसित करेगा। कृष्ण गमन पथ और बृज–द्वारका तीर्थ मार्ग के तहत राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में यात्री सुविधाएँ बढ़ाई जाएँगी। वन विभाग और देवस्थान विभाग के सहयोग से धार्मिक और वन्यजीव–आधारित टूरिज्म हब भी विकसित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

We use cookies to improve your experience. Check Out
Ok, Go it!