विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार की जांच हेतु गठित समिति के अध्यक्ष कौन (Dec 2025)

0

 विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार की जांच हेतु गठित समिति के अध्यक्ष कौन

 Q.1 विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार की जांच हेतु गठित समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
(अ) मुख्य सचिव
(ब) भास्कर सावंत
(स) जोगाराम
(द) मनीष गोयल
उत्तर : भास्कर सावंत
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य सतर्कता आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह) भास्कर सावंत की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समिति में शासन सचिव पंचायती राज जोगाराम, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल को सदस्य एवं विशिष्ट शासन सचिव गृह विभाग मनीष गोयल को सदस्य सचिव बनाया गया है। यह समिति 15 दिन में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपेगी। जांच प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर खींवसर, हिण्डौन एवं बयाना विधानसभा क्षेत्रों के विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमएलए-लैड) खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
1. खींवसर विधायक:- रेवंतराम डांगा (भाजपा)
2. हिण्डौन विधायक:- अनीता जाटव (कांग्रेस)
3. बयाना विधायक:- ऋतु बनावत (निर्दलीय)

Q.2 आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को IT प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य क्या है -
(अ) केवल डेटा एंट्री
(ब) मोबाइल आधारित निगरानी कार्यों को सशक्त बनाना
(स) ऑनलाइन शिक्षा
(द) वेतन भुगतान
उत्तर : मोबाइल आधारित निगरानी कार्यों को सशक्त बनाना
व्याख्या : राजस्थान में आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और नवनियुक्त पर्यवेक्षकों को IT प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रौद्योगिकी-सक्षम ज़िम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें, विशेषकर मोबाइल-आधारित अनुप्रयोगों के माध्यम से निगरानी से जुड़े कार्यों में।

Q.3 जोधपुर के खिलाड़ी रवि बिश्नोई किस IPL टीम से जुड़े हैं (2026)?
(अ) CSK
(ब) GT
(स) RR
(द) LSG
उत्तर : RR
व्याख्या : IPL नीलामी 2026 में राजस्थान के खिलाड़ी
कार्तिक शर्मा (भरतपुर) - CSK
रवि बिश्नोई (जोधपुर) - RR
मुकुल चौधरी (झुंझुनूं) - LSG
अशोक शर्मा (जयपुर) - GT

Q.4. अजमेर के माकड़वाली गांव में कितनी क्षमता के उच्च जलाशय का लोकार्पण किया गया -
(अ) 25 किलोलीटर
(ब) 40 किलोलीटर
(स) 50 किलोलीटर
(द) 75 किलोलीटर
उत्तर : 50 किलोलीटर
व्याख्या : धानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के माकड़वाली गांव में नवनिर्मित 50 किलोलीटर की क्षमता वाले उच्च जलाशय का लोकार्पण किया।

Q.5 ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम का शुभारंभ किस जिले में किया गया?
(अ) दौसा
(ब) बारां
(स) करौली
(द) सवाई माधोपुर
उत्तर : बारां
व्याख्या : बारां जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने बारां जिले में ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम एवं 100 दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

Q. 6 राजस्थान को योजनाओं के क्रियान्वयन में कितनी राष्ट्रीय योजनाओं में प्रथम स्थान मिला है?
(अ) 9
(ब) 10
(स) 11
(द) 12
उत्तर : 11
व्याख्या : राजस्थान को योजनाएं लागू करने को लेकर बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के रूप में सम्मानित किया गया है। 11 राष्ट्रीय योजनाओं को लागू करने में हम प्रथम स्थान पर, 5 योजनाओं में हम द्वितीय स्थान पर और 9 योजनाओं में हम तृतीय स्थान पर हैं।​

Q.7 राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश-2025 का गजट नोटिफिकेशन कब जारी किया गया -
(अ) 3 दिसंबर 2025
(ब) 10 दिसंबर 2025
(स) 12 दिसंबर 2025
(द) 15 दिसंबर 2025
उत्तर : 12 दिसंबर 2025
व्याख्या : 12 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार ने राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश-2025 के संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इस अध्यादेश के माध्यम से 11 विभिन्न अधिनियमों में मामूली उल्लंघन या तकनीकी गलती के लिए कारावास जैसे आपराधिक दण्ड हटा कर उनके स्थान पर पेनल्टी का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत 3 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में उक्त अध्यादेश का अनुमोदन किया गया था।​

Q.8 मिशन समृद्ध दीदी का मुख्य उद्देश्य क्या है -
(अ) महिला शिक्षा
(ब) SHG महिलाओं को ऋण व डिजिटल वित्तीय समावेशन
(स) स्वास्थ्य बीमा
(द) कौशल प्रशिक्षण
उत्तर : SHG महिलाओं को ऋण व डिजिटल वित्तीय समावेशन
व्याख्या : राजीविका (राजस्थान राज्य ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) ने 12 दिसम्बर को राज्य स्तर पर एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान “मिशन समृद्ध दीदी” का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराना, महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करना है। इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ स्मृति शरण, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।​

Q.9 राजस्थान डिजिफेस्ट–TIE ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन कब किया जाएगा?
(अ) 1–3 जनवरी 2026
(ब) 4–6 जनवरी 2026
(स) 10–12 जनवरी 2026
(द) 15–17 जनवरी 2026
उत्तर : 4–6 जनवरी 2026
व्याख्या : सरकार ने 2025-26 के बजट में राजस्थान डिजिफेस्ट के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा टाई ग्लोबल समिट के सहयोग से 4-6 जनवरी 2026 तक जयपुर में इस डिजिफेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन स्टार्टअप और छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों से परिचित करवाने के साथ ही ग्लोबल मेंटर्स से मार्गदर्शन प्राप्त करने और दुनिया भर के बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।​

Q.10 iStart राजस्थान के अंतर्गत अब तक कितने से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं -
(अ) 5000
(ब) 6000
(स) 7200
(द) 8000
उत्तर : 7200
व्याख्या : आईस्टार्ट राजस्थान के माध्यम से अब तक 7 हजार 200 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें एक हजार करोड़ से अधिक का निवेश आया है। इनमें 42 हजार 500 से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।​

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

We use cookies to improve your experience. Check Out
Ok, Go it!