Q.1 राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता के आधार पर राजस्थान का देश में स्थान
(अ) करौली
(ब) धौलपुर
(स) भरतपुर
(द) सवाई माधोपुर
उत्तर : धौलपुर
व्याख्या : राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 19 दिसंबर को धौलपुर के पचगांव में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
Q.2 सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता के आधार पर राजस्थान का देश में स्थान है—
(अ) दूसरा
(ब) तीसरा
(स) पहला
(द) चौथा
उत्तर : पहला
व्याख्या : राजस्थान 22 हजार 860 मेगावाट की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता के साथ देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत 2 हजार 272 मेगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित की जा चुकी है।
Q.3 हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉन्क्लेव का शुभारंभ कहाँ हुआ?
(अ) जोधपुर
(ब) उदयपुर
(स) जयपुर
(द) अजमेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या : 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।
Q.4 सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला कहाँ आयोजित किया गया?
(अ) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर
(ब) जवाहर कला केन्द्र
(स) बिड़ला ऑडिटोरियम
(द) JECC
उत्तर : जवाहर कला केन्द्र
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जवाहर कला केन्द्र में सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का शुभारंभ किया।
Q.5 स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के नव नियुक्त कुलगुरु कौन हैं?
(अ) डॉ. मदन मोहन झा
(ब) डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे
(स) डॉ. एस. एन. शर्मा
(द) डॉ. के. एल. मीणा
उत्तर : डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे
व्याख्या : राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है।
Q.6 ‘मेरे इर्द-गिर्द’, ‘मरुधरा वाणी’ और ‘लालसोट का इतिहास’ पुस्तकों के लेखक कौन हैं -
(अ) रामचंद्र शुक्ल
(ब) बृजमोहन द्विवेदी
(स) हरदेव जोशी
(द) नामवर सिंह
उत्तर : बृजमोहन द्विवेदी
व्याख्या : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रख्यात विद्वान बृजमोहन द्विवेदी द्वारा लिखित तीन पुस्तकों “मेरे इर्द-गिर्द”, “मरुधरा वाणी” तथा “लालसोट का इतिहास” का विमोचन किया।
Q.7 राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन कहाँ किया गया -
(अ) JECC
(ब) जवाहर कला केंद्र
(स) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर
(द) बिड़ला ऑडिटोरियम
उत्तर : जवाहर कला केंद्र
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
Q.8 RVCF द्वारा लॉन्च किया गया इंडिया ग्रोथ फंड IV कितने करोड़ रुपये का है -
(अ) 100 करोड़
(ब) 150 करोड़
(स) 200 करोड़
(द) 250 करोड़
उत्तर : 150 करोड़
व्याख्या : राजस्थान वेंचर कैपिटल फंड ने 150 करोड़ रुपये के कोष और 100 करोड़ रुपये के ग्रीन शू विकल्प के साथ अपना चौथा फंड, इंडिया ग्रोथ फंड IV लॉन्च किया। इस फंड को ऐसे प्री-सीरीज़ ए और सीरीज़ ए टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स में निवेश करने के लिये विकसित किया गया था, जिनके पास स्केलेबल बिज़नेस मॉडल, सुदृढ़ रोज़गार सृजन क्षमता तथा महत्त्वपूर्ण आर्थिक प्रभाव हो।
Q.9 ‘डेयरी के स्वर्णिम दो वर्षः ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त उत्कर्ष’ पुस्तक का विमोचन किसने किया -
(अ) राज्यपाल
(ब) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
(स) केंद्रीय कृषि मंत्री
(द) सहकारिता मंत्री
उत्तर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ‘डेयरी के स्वर्णिम दो वर्षः ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त उत्कर्ष’ पुस्तक का विमोचन किया। डेयरी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु 1000 करोड़ रुपये के कोरपस फण्ड की स्वीकृति एक दूरदर्शी निर्णय रहा है।
Q.10 अजमेर शहर की एलीवेटेड रोड का नाम क्या रखा गया है?
(अ) महावीर सेतु
(ब) रामसेतु
(स) दयानंद सेतु
(द) भारत सेतु
उत्तर : रामसेतु
व्याख्या : हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर में एलीवेटेड रोड़ का नामकरण रामसेतु किया। साथ ही उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती की निर्वाण स्थली अजमेर में दयानंद पैनोरमा बनाने की घोषणा की।
सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता के आधार पर राजस्थान का देश में स्थान (Dec 2025)
0