Q.1 23 दिसम्बर को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया -
(अ) नागौर – डांगावास
(ब) सीकर – लक्ष्मणगढ़
(स) जोधपुर – ओसियां
(द) बीकानेर – नोखा
उत्तर : नागौर – डांगावास
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 23 दिसम्बर को मेड़ता सिटी (नागौर) के डांगावास में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
Q.2 राजस्थान में कुल कितने सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेक्रेट्रीज गठित किए गए हैं?
(अ) 5
(ब) 6
(स) 7
(द) 8
उत्तर : 7
व्याख्या : मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने केन्द्र सरकार के नवाचार ‘सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेक्रेट्रीज’ को राजस्थान में भी लागू कर दिया है। यह कन्सेप्ट केन्द्रीय प्रशासन में सुशासन का एक अत्यंत सफल मॉडल सिद्ध हुआ है। राज्य के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने 7 ‘सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेक्रेट्रीज’ के गठन के आदेश जारी किए हैं। राज्य में ‘विकसित राजस्थान@2047’ के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रणनीति, मध्यकालिक और दीर्घकालिक कार्य-योजना एवं मुख्य निष्पादन संकेतक (की परफोर्मिंग इंडिकेटर्स) बनाने, अंतर-विभागीय मुद्दों के निस्तारण, बजट घोषणाओं व राजस्थान संकल्प पत्र-2023, फ्लेगशिप योजनाओं तथा समान उद्देश्यों वाली योजनाओं के युक्तिकरण एवं विलय की समीक्षा करने के लिए विभागों के प्रशासनिक सचिवों के समूह का गठन किया गया है। समूह 1 में ग्रामीण विकास और कृषि से जुड़े सभी विभागों के सचिव शामिल किए गए हैं। समूह 2 में अवसंरचना और उद्योग एवं वाणिज्य, समूह 3 में संसाधन, समूह 4 में सामाजिक एवं कल्याण, समूह 5 में वित्त एवं अर्थव्यवस्था, समूह 6 में शासन एवं प्रौद्योगिकी व समूह 7 में सुरक्षा से जुड़े विभागों के शासन सचिव शामिल किए गए हैं।
Q.3 हाल ही में (दिसंबर 2025 में) शिल्पग्राम उत्सव का उद्घाटन किसने किया -
(अ) भजनलाल शर्मा
(ब) वासुदेव देवनानी
(स) हरिभाऊ बागडे
(द) वी. श्रीनिवास
उत्तर : हरिभाऊ बागडे
व्याख्या : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर की ओर से हवाला स्थित शिल्पग्राम में आयोजित हो रहे दस दिवसीय ‘शिल्पग्राम उत्सव’ का उद्घाटन किया।
Q.4 राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने कहाँ संबोधित किया?
(अ) डूंगरपुर
(ब) बांसवाड़ा
(स) प्रतापगढ़
(द) उदयपुर
उत्तर : बांसवाड़ा
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा के लियो इंटरनेशनल संस्थान में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन को संबोधित किया।
Q.5 ‘रश्मिपथ’ पत्रिका के भारतीय ज्ञान परम्परा अंक का विमोचन किसने किया?
(अ) भजनलाल शर्मा
(ब) हरिभाऊ बागडे
(स) वासुदेव देवनानी
(द) वी. श्रीनिवास
उत्तर : हरिभाऊ बागडे
व्याख्या : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारतीय शिक्षण मंडल की वार्षिक पत्रिका “रश्मिपथ” के भारतीय ज्ञान परम्परा अंक का विमोचन किया।
Q.6 वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट 2025 का उद्घाटन किसने किया?
(अ) हरिभाऊ बागडे
(ब) वासुदेव देवनानी
(स) सुरेश सिंह रावत
(द) भजनलाल शर्मा
उत्तर : सुरेश सिंह रावत
व्याख्या : जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने होटल क्लार्क्स आमेर में वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट 2025 का उद्घाटन किया।
Q.7 राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग फंड (RTICF) का गठन किस उद्देश्य से किया गया है -
(अ) नई पर्यटन नीति
(ब) पर्यटन स्थलों का विकास, सुविधा विस्तार व ब्रांडिंग
(स) केवल होटल निर्माण
(द) केवल विज्ञापन
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : पर्यटन स्थलों का विकास, सुविधा विस्तार व ब्रांडिंग
व्याख्या :
प्रदेश में पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटकों की सुविधा के विस्तार तथा ब्रांडिंग के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग फंड (RTICF) का गठन किया गया है।
Q.8 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के 26वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किसने किया?
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) रक्षा मंत्री
(स) राज्यपाल
(द) सेना प्रमुख
उत्तर : राज्यपाल
व्याख्या : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के 26 वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया।
Q.9 ‘ईट राइट स्कूल’ कार्यक्रम किस पहल के अंतर्गत संचालित किया जाएगा -
(अ) राष्ट्रीय पोषण मिशन
(ब) ईट राइट इंडिया
(स) फिट इंडिया
(द) पोषण अभियान
उत्तर : ईट राइट इंडिया
व्याख्या : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की 'ईट राइट इंडिया' पहल के अंतर्गत विद्यालयों में सुरक्षित, स्वस्थ एवं पोषणयुक्त भोजन व्यवहार को बढ़ावा देने तथा खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 'ईट राईट स्कूल' कार्यक्रम संचालित किया जाएगा
Q.10 हाल ही में (दिसंबर 2025 में) भवानी निकेतन महिला पीजी महाविद्यालय में बहुविषयक सम्मेलन का शुभारंभ किसने किया -
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) राज्यपाल
(स) विधानसभा अध्यक्ष
(द) शिक्षा मंत्री
उत्तर : विधानसभा अध्यक्ष
व्याख्या : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भवानी निकेतन महिला पीजी महाविद्यालय, जयपुर में दो दिवसीय बहुविषयक सम्मेलन का शुभारम्भ किया।
