
रेबीज को 'नोटिफाइड बीमारी' घोषित
प्रश्न – जनवरी, 2026 में दिल्ली सरकार द्वारा मानव रेबीज़ (Human Rabies) को महामारी रोग अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित रोग घोषित किए जाने के संदर्भ में विकल्प में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) अब दिल्ली के सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी चिकित्सकों के लिए संदिग्ध, संभावित या पुष्ट मानव रेबीज़ मामलों की रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी।
(b) वर्तमान में दिल्ली के 59 स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-रेबीज़ वैक्सीन (ARV) तथा 33 केंद्रों पर एंटी-रेबीज़ सीरम (RIG) उपलब्ध कराया जा रहा है।
(c) दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की जा रही राज्य कार्य योजना (SAPRE) में केवल स्वास्थ्य विभाग की भूमिका सुनिश्चित की गई है, अन्य विभागों की भागीदारी नहीं होगी।
(d) इस पहल का दीर्घकालिक लक्ष्य कुत्तों द्वारा फैलने वाले रेबीज़ से शून्य मानव मृत्यु (Zero Human Deaths due to Dog-mediated Rabies) प्राप्त करना है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जनवरी, 2026 में दिल्ली सरकार ने मानव रेबीज़ (Human Rabies) को महामारी रोग अधिनियम 1897 के अंतर्गत अधिसूचनीय रोग (Notifiable Disease) घोषित करने का निर्णय लिया है।
- इसका उद्देश्य रोग की निगरानी को सुदृढ़ बनाना, समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना और जन-स्वास्थ्य कार्रवाई को तेज करना ताकि रेबीज़ के प्रसार को रोका जा सके।
- अब दिल्ली के सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों और निजी चिकित्सकों को संदिग्ध, संभावित या पुष्ट मानव रेबीज़ के मामलों की सूचना स्वास्थ्य अधिकारियों को देनी होगी।
- वर्तमान में दिल्ली में 59 स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-रेबीज़ वैक्सीन (ARV) उपलब्ध हैं और 33 केंद्रों पर एंटी-रेबीज़ सीरम (RIG) उपलब्ध कराया जा रहा है।
- ये केंद्र दिल्ली के 11 जिलों में फैले हैं और शहर की रेबीज़ रोकथाम व उपचार प्रणाली की रीढ़ माने जाते हैं।
- दिल्ली सरकार रेबीज उन्मूलन के लिए राज्य कार्य योजना (एसएपीआरई) को अंतिम रूप दे रही है।
- इसमें स्थानीय निकायों, पशुपालन विभाग तथा अन्य हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।।
- इस कदम का लक्ष्य कुत्तों द्वारा फैलने वाले रेबीज़ से शून्य मानव मृत्यु (Zero Human Deaths due to Dog-mediated Rabies) प्राप्त करना है।