
PPP-मॉडल मेडिकल कॉलेज
प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. दिसंबर, 2025 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार और बैतूल (मध्य प्रदेश) के जनजातीय जिलों में (PPP) मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी।
2. यह भारत का प्रथम आदिवासी जिलों में स्थित सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेज है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार और बैतूल (मध्य प्रदेश) के जनजातीय जिलों में (PPP) मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी।
- यह भारत का प्रथम आदिवासी जिलों में स्थित सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेज है।
- यह स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा दोनों क्षेत्रों में क्षेत्रीय विषमताओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- पीपीपी मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कम सुविधा प्राप्त क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा अवसंरचना का विस्तार, आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता, जिला अस्पतालों को सुदृण करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा में निजी निवेश को प्रोत्साहित करना तथा समावेशी और न्यायसंगत स्वास्थ्य सेवा विकास का समर्थन करना है।
- इस मॉडल के तहत राज्य सरकार ने 25 एकड़ तक भूमि लीज पर उपलब्ध कराई है, तथा निजी सेवा प्रदाता मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक और क्लिनिकल अवसंरचना का निर्माण करेंगे, जिसमें मेडिकल कॉलेज भवन, हॉस्टल, प्रयोगशालाएं और आवासीय परिसर शामिल हैं।
- इस मॉडल के तहत मध्य प्रदेश मेडिकल कॉलेजों को चालू करने वाला (विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में) भारत का पहला राज्य बन गया है।
- उल्लेखनीय है कि भविष्य में कटनी और पन्ना जैसे अन्य जिलों में भी ऐसे कॉलेज स्थापित किए जाने कि सम्भावना है।